Wednesday 15th of October 2025

ब्रेकिंग

तेजस्वी- 'रेचल का लालू यादव ने रखा नया नाम.तेजस्वी ने पत्रकारों को बताया अपनी दिल की बात..

परेशानियों के जबड़े से कामयाबी छीन कर बने आईएएस अफसर,लड़ी अपनी बदकिस्मती से जंग...

6 साल की बच्ची का रेप के बाद हत्या,आरोपी ताऊ और उसका दोस्त गिरफ्तार

कोरोना डेल्टा वैरिएंट की तुलना में पांच गुना ज्यादा संक्रामक है

पूरी दुनिया आज अयोध्या के साथ मानवीयता का संबंध स्थापित कर रही है: योगी आदित्यनाथ

सुचना

राष्ट्र की शांति : पूरी दुनिया आज अयोध्या के साथ मानवीयता का संबंध स्थापित कर रही है: योगी आदित्यनाथ

-महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए मुख्यमंत्री

अयोध्या। राष्ट्र की शांति, समृद्धि एवं विकास के संकल्प के साथ महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुए श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए शामिल। 101 पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजन अर्चन के बाद महायज्ञ में डाली गई आहुति। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व श्रीलंका के राजदूत यहां पर अशोक वाटिका की शिला को लेकर के आए थे, राम मंदिर के निर्माण के लिए, उसमे दान करने के लिए, दुनिया आज आपके साथ जुड़ रही है, दुनिया आज अयोध्या के साथ मानवीयता संबध स्थापित कर रही है। अब तो जिसे खुद पर शक होगा, वहीं अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण पर संदेह करेगा। उन्होंने कहा कि जो अत्याचार करते थे उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अयोध्या हमेशा खड़ी रही। जब सब एक साथ खड़े हुए, एक अद्भुत संयोग बना तो प्रधानमंत्री मोदी जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि को अपवित्र करने का काम मोहम्मद गोरी के आने से पहले ही हो गया था समय-समय पर हमले होते रहे। हमारे भाव और भावनाओं को कुंद करने का काम होता रहा, लेकिन अयोध्या कभी चुप नहीं बैठी क्योंकि राम जी ने न कभी अन्याय किया न सहा।
महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट की ओर से 17 से 27 नवंबर तक नोएडा में श्रीविष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इस महायज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार को अयोध्या स्थित महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ परिसर में हुई। इस अनुष्ठान के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सबसे पहले कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी।उन्होंने कार्यक्रम शामिल होने वाले सभी संतों को भी इस आयोजन के लिए शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि वेद दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रंथ है। खासकर, ऋग्वेद को सबने स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि एक समय था सरकार देश की भारतीयता को पिछाड़ने का काम कर रही हो। महर्षि महेश योगी जी ने उस समय भी उस कालखंड में भी भारतीय संस्कृति के पैरोकार भी रहे थे। उन्होंने सदैव ही अपनी आवाज़ के माध्यम से संस्कृति पर हो रहे हमलों के खिलाफ रहे।इस असवर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुंधाशु त्रिवेदी भी मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की संस्कृति आज भी इसी तरह के आयोजनों से कायम है। उन्होंने इस अवसर पर गोरखपुर स्थित गुरू गोरखनाथ मंदिर की स्मृति में कई बातें कहीं। उन्होंने इस बीच मंत्रोच्चारण आदि से देश की संस्कृति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महंत सुरेश दास जगतगुरु रामदिनेशाचार्य , महंत अर्जुनदास , राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास , महंत कृपालु राम भूषण दास जी , महंत परशुराम दास जी सहित सैकड़ों संत महंत उपस्थित रहे। आजे हुए अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक अजय प्रकाश श्रीवास्तव प्रबंध न्यासी व कार्यक्रम के व्यवस्थापक समाजसेवी विकास श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें